Sunday 26 November 2023

26 नवंबर 'संविधान दिवस'

 हमारा देश जब 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ, तब हमारे पास अपना कोई संविधान नहीं था। संविधान के बगैर देश नहीं चलाया जा सकता था इसलिए इसको बनाने के लिए एक संविधान सभा का गठन किया गया। जवाहरलाल नेहरू, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि इस सभा के प्रमुख सदस्य थे। संविधान की ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर थे इसलिए उन्हें संविधान निर्माता भी कहा जाता है। संविधान तैयार करने में 2 वर्ष, 11 माह 18 दिन लगे थे। यह 26 नवंबर, 1949 को पूरा हुआ और इसे अपनाया गया। इसके बाद 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू हुआ।

साल 2015 में भारत सरकार ने 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया था। 2015 इसलिए खास वर्ष था क्योंकि उस साल संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती मनाई जा रही थी। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए तब से यह दिवस हर साल मनाया जाता आ रहा है।

भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इसके कई हिस्से यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, जर्मनी, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जापान के संविधान से लिये गये हैं। इसमें देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, सरकार की भूमिका, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की शक्तियों का वर्णन किया गया है। विधानपालिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का क्या काम है, उनकी देश को चलाने में क्या भूमिका है, इन सभी बातों का जिक्र संविधान में है।

इस संविधान दिवस पर हमें जीवन भर अपने मौलिक कर्तव्यों और देश का कानून का पालन करने का प्रण लेना चाहिए। देश का अच्छा और जिम्मेदार नागरिक बनने से न सिर्फ संविधान का मकसद पूरा होगा बल्कि संविधान निर्माताओं के सपनों के राष्ट्र का निर्माण होगा। आज देश के बहुत बड़े तबके का जीवन स्तर सबसे गरीब अफ्रीकी देशों से भी बदतर है। उसे भोजन, वस्त्र, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं मयस्सर नहीं हैं। उन्हें शोषण का शिकार होना पड़ता है। साथियों आज के दिन हमें ऐसे लोगों को आर्थिक व समाजिक न्याय दिलाने का भी प्रण लेना चाहिए। आर्थिक असमानता की गहरी खाई कम होने से ही संविधान का उद्देश्य पूरा हो सकेगा।

इस देश की सबसे महान किताब पर आपने मेरे विचारों को पढ़ा, इसके लिए आपका सभी का धन्यवाद। 

जय हिंद, जय भारत ।


Tuesday 10 October 2023

पढ़ें पूरी खबर । Emergency Alert: Extreme | Mobile Phone Alert? मोबाइल स्क्रीन पर अलर्ट


 
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने सी-डाट द्वारा विकसित आपातकालीन चेतावनी प्रणाली का परीक्षण किया जोकि प्राकृतिक आपदा के समय लोगों को सचेत करेगी। सैंपल टेस्ट मैसेज गुरुवार को जियो और बीएसएनएल नेटवर्क पर ग्राहकों को भेजा गया। मोबाइल पर मैसेज पहुंचते वक्त एक तेज बीप सुनाई देगी। असल में इस सेवा का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाना और आपात स्थिति के दौरान लोगों को समय पर चेतावनी या सूचना देना है। सी-डाट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि यह तकनीक फिलहाल विदेश में है और सी-डाट इसे घरेलू तौर पर ही विकसित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन चेतावनी तकनीक पर काम चल रहा है। इसके माध्यम से एनडीएमए द्वारा आपदा के समय सीधे मोबाइल स्क्रीन पर अलर्ट भेजा जाएगा। वर्तमान में इसका जियो और बीएसएनएल नेटवर्क पर परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षण देशभर में किए जाएंगे। उधर, फोन पर भेजे संदेश में कहा गया कि यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्राडक स्टग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया एक सैंपल टेस्ट मैसेज है। कृपया इस संदेश को अनदेखा करें।  आपकी ओर से किसी प्रतिक्रिया की आवश्यकता नहीं है। सरकार भूकंप, सुनामी और बाढ़ जैसी आपदाओं के लिए बेहतर तैयारी के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ काम कर रही है। रियल टाइम' में बाढ़ की अपडेट देने के लिए 'फ्लडवाच' एप लांचकेंद्र सरकार ने बाढ़ की स्थिति पर 'रियल टाइम' जानकारी प्रदान करने के लिए गुरुवार को 'फ्लडवाच' एप लांच किया। 

केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष कुश वदर वोहरा ने कहा कि 'फ्लडवाच' एप 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 'रियल टाइम' में बाढ़ से जुड़े अपडेट भेजने के लिए 338 स्टेशनों से आंकड़े इकट्ठा करेगा। वोहरा ने एप लांच करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य मोबाइल पर बाढ़ से संबंधित जानकारी प्रदान करना है। इसमें सात दिनों तक का पूर्वानुमान दिया जाएगा।

यह बाढ़ की घटनाओं के दौरान नुकसान को कम करेगा। उन्होंने बताया कि 'फ्लडवाच' लिखित और आडियो दोनों तरह का चेतावनी संदेश और बाढ़ का पूर्वानुमान भेजेगा। यह एप अभी हिंदी और अंग्रेजी में सूचनाएं प्रसारित करेगा लेकिन जल्द ही यह अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी संदेश भेजना शुरू कर देगा।






Sunday 29 January 2023

देश बचाना है हमको

चोर, उच्चक्के, मक्कारों से हमको देश बचाना है,
टूट चुके इस भारत को फिर से हमें जोड़ कर दिखाना है,
धर्म, जाति की नीति है गंदी, ये सबको समझना है,
मक्कारों, गद्दारों से देश को अपने बचाना है,
नफरत की दीवार हटा कर अर्थव्यवस्था पटरी पर लाना है,
टूट चुके इस भारत को, फिर से सोने की चिड़िया बनाना है,
देश की सम्पत्ति और धरोहर, चली ना जाए और कहीं,
लिख कर एक इतिहास नया, इसके लिए लड़ जाना है।
*वसी खान वसी*

Saturday 30 July 2022

BGMI BAN, BATTLEGROUND MOBILE INDIA BAN FULL NEWS In Hindi


 सरकार ने दक्षिण कोरियाई गेम निर्माता के लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) पर प्रतिबंध लगा दिया है

.  ऐप को Apple Store और Play Store दोनों जगहों से हटा दिया गया है गूगल भारत में ऐप स्टोर।  जबकि बीजीएमआई ऐप अब ऐप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर सूचीबद्ध नहीं है, सरकार ने अभी तक बीजीएमआई ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर कोई बयान नहीं दिया है।  गृह मंत्रालय (एमएचए) और इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) दोनों ने बीजीएमआई ऐप पर प्रतिबंध के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

Google के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि सरकार के आदेश के बाद ऐप को हटा दिया गया है।  Google ने Google के एक बयान में कहा, "आदेश प्राप्त होने पर, स्थापित प्रक्रिया का पालन करते हुए, हमने प्रभावित डेवलपर को सूचित कर दिया है और भारत में Play Store पर उपलब्ध ऐप तक पहुंच को अवरुद्ध कर दिया है।"


क्राफ्टन ने अपनी ओर से कहा कि वह सरकार के साथ प्रतिबंध को स्पष्ट कर रहा है। क्राफ्टन के बयान में कहा गया है, "हम स्पष्ट कर रहे हैं कि Google Play स्टोर और ऐप स्टोर से BGMI को कैसे हटाया गया और विशिष्ट जानकारी मिलने के बाद हम आपको बताएंगे।"