Wednesday 10 October 2018

दोस्ती में दोस्त बिक रहा है


घोडा रेस में बिक रहा है, 

वकील केस में बिक रहा है, 
अदालत में जज बिक रहा है, 
वर्दी में फर्ज बिक रहा है ! 
♻ 
मज़बूरी में इंसान बिक रहा है, 
पैसों कि खातिर ईमान बिक रहा है, 
गरीबों का प्राण बिक रहा है! 
♻ 
फिल्मों में गाना बिक रहा है, 
गरीब बच्चों का दाना बिक रहा है, 
स्कूल का मास्टर बिक रहा है, 
अस्पताल का डाक्टर बिक रहा है ! 
♻ 
सड़कों पर मन बिक रहा है, 
गरीबों का गुर्दा बिक रहा है, 
शर्म-हया का पर्दा बिक रहा है ! 
बैंक का लाकर बिक रहा है, 
♻ 
गेट का संत्री बिक रहा है, 
पार्टी का मंत्री बिक रहा है, 
खिलाडी खेल में बिक रहा है, 
कानून जेल में बिक रहा है ! 
♻ 
दोस्ती में दोस्त बिक रहा है, 
बच्चों का बचपन बिक रहा ह,. 
पत्थर मिला दाल बिक रहा है, 
हर मोड़ पर दलाल बिक रहा है.

No comments:

Post a Comment

Welcome On My Blog