Showing posts with label नया साल. Show all posts
Showing posts with label नया साल. Show all posts

Friday, 31 December 2021

नया साल, 2022 | HAPPY NEW YEAR 2022

 महीने फिर वही होंगे हमें बस हाल बदलना है,

मिल जाए जो शिकारी कोई तो जाल कुतरना है।

नहीं रोना है बीते वक्त पर, अब बस आगे बढ़ना है,

ज़माने को दिखाना है  जमाना भी बदलना है।

भले करनी  पड़ेगी लाख कोशिश करके दिखाना है,

किसी की बात सुनकर के नहीं फिर बैठ जाना है।

बुलंदी चीज़ क्या होती है, ये सबको ही बताना है,

*वसी* अपने पुराने हाल बदल बस आगे बढ़ते जाना है।

*वसी खान*